दतिया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी प्रशासन का भरपूर सहयोग कर रही है। मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं मास्क बनाने का काम कर रही है। यह मास्क पुलिस स्वास्थ्य, विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करेंगे।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस से आज पूरी दुनिया परेशान है। बाजार में मास्क व सेनिटाइजर डीमांड बढ़ने से इनकी कीमत भी बढ़ गई हैं। ऐसे में हर किसी के लिए महंगे मास्क खरीदना मुमकिन नहीं। ऐसे में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं लोगों को सस्ते मास्क उपलब्ध करा रही है।
समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए मास्क की कीमत 10 रुपए रखी गई है। इससे मास्क में हो रही कालाबाजारी को रोका जा सकेगा। वहीँ इन मास्क को कोरोना से लड़ने में लगे पुलिस, स्वास्थ्य, विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तक भी पहुँचाया जाएगा।
