April 30, 2026

खुले में शौच जाने पर दबंगों ने की दलित बच्चों की हत्या

शिवपुरी। मप्र के शिवपुरी ज़िले के पोहरी तहसील के अंतर्गत आने वाले भावखेड़ी ग्राम में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर शौच के लिए गए चचेरे भाई-बहन की दो सिरफिरों ने लाठियों से मार-मार कर हत्या कर दी। जिन बच्चों को मौत के घाट उतारा गया है उनका नाम अविनाश (10) और बच्ची का नाम रोशनी (12) है। बुधवार की सुबह दोनों अपने घर से शौच के लिए निकले थे। दोनों बच्चों की उम्र 10 से 12 साल की है।

बुधवार की सुबह सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम भावखेड़ी में दो मासूम बच्चों रौशनी उम्र 12 साल और अविनाश उम्र 10 साल की हत्या के मामले में एक चौकाने वाली बात निकल कर सामने आई है। प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद जो मामले में खुलासा हुआ है उसके तहत पता चला है कि ये दोनों मृतक बच्चे वाल्मिक समाज से हैं और गांव के रास्ते पर बने पंचायत भवन के पास शौच कर रहे थे। लेकिन ये बात गांव के दबंगों को बर्दाश्त नहीं हुई। जिन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के नाम हाकिम यादव और रामेश्वर यादव बताए गए हैं। इस मामले में एक आरोपी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है लेकिन मृतक बच्चों के परिजनों का कहना है कि आरोपी बचने के लिए ऐसा कर रहा है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri