April 27, 2026

खेलने गई बेटी का सुबह शव मिलने से सनसनी

बड़वानी। कल शाम घर से खेलने गई नाबालिग बच्ची की आज सुबह उसके घर के पीछे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। सुबह ग्रामीणों ने बच्ची की लाश देखी। बच्ची में मुंह में लकड़ी ठूंसी हुई थी। फ़िलहाल पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वॉड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मामला बड़वानी जिले के वरला थाना क्षेत्र के ग्राम मालवन का है। कल शाम को 6 साल की बच्ची खेलने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से बच्ची लापता थी। आज सुबह कुछ ग्रामीण जब खेतों की तरफ गए तो उन्हें वहां बच्ची की लाश मिली।

मासूम का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। एसडीओपी टीएस बघेल ने बच्ची की हत्या की पुष्टि की है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri