राजगढ़। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर तैनात पुलिस के जवानों के हौसला बढ़ाने के लिए राजगढ़ एसपी खुद पुलिसकर्मियों को चाय-नाश्ता बाँट रहे हैं। एसपी अपनी जिप्सी लेकर सड़क पर निकले और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें चाय और बिस्किट वितरित किया।
दरअसल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण पुलिसकर्मी लगातार सड़कों पर तैनात है। ऐसे में उनका हौसला बढ़ाने के लिए राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा अपनी जिप्सी लेकर सड़को पर निकले और पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अपने हाथों से उन्हें चाय और बिस्किट वितरित किया। इसके साथ ही ब्यावरा में कोरोनावायरस से बचाव को लेकर पुलिस की गाड़ियों को सैनिटाइज कराया गया।
