इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों ने गैंगरेप पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई है। पीड़िता से साल 2010 में गैंगरेप हुआ था।
दरअसल पीड़िता अपने भाई के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में MGM मेडिकल कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से पीड़िता की पीठ पर वार कर दिया। फ़िलहाल पीड़िता की हालत गंभीर है। उसे पीठ पर 14 टांके आए हैं।
बता दे कि पीड़िता से साल 2010 में गैंगरेप हुआ था। मामले में 8 लोग आरोपी थे, जिनमें 4 जेल में हैं, 4 फरार हैं।
