भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा की आग को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने हिंसा रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। साथ ही लोगों से शांति की अपील और शांति के लिये प्रयास करने की बात कही है।
दिल्ली हिंसा को लेकर कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा है कि, “देश की राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की घटनाएँ व इसमें अभी तक 22 लोगों की मौत होने की घटना बेहद दुःखद, बेहद निंदनीय। इस हिंसा को रोकने के लिये कड़े क़दम उठाये जाना बेहद आवश्यक। आख़िर शांत देश की राजधानी को हिंसा की आग में किसने झोका, कौन है इसका ज़िम्मेदार, किसकी असफलता है, यह भी सामने आना चाहिये। हम सभी को मिलकर शांति की अपील व शांति के लिये प्रयास करना चाहिये।“
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में रविवार के बाद हुई हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
