May 20, 2026

नवरात्रि में श्रद्धालु नहीं कर पाएँगे माँ पीताम्बरा के दर्शन, कोरोना के चलते मंदिर रहेगा बंद

दतिया। इस नवरात्रि में श्रद्धालु दतिया स्थित मां पीताम्बरा के दर्शन नहीं कर पाएँगे। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मां पीताम्बरा मंदिर को बंद रखने का निर्णय किया गया है। मां पीताम्बरा मंदिर 18 मार्च से 05 अप्रैल तक बंद रखा जाएगा। श्रद्धालु 05 अप्रैल के बाद ही मां पीताम्बरा के दर्शन कर पाएँगे।

श्री पीताम्बरा पीठ प्रबन्धन ने कहा है कि राष्ट्रीय आपदा कोरोना वायरस को देखते हुए पीताम्बरा पीठ मंदिर बंद रखने को लेकर निर्णय किया गया है। मंदिर 18 मार्च से 05 अप्रैल तक बंद रहेगा। इस दौरान आम दर्शनार्थियों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कोई अनुष्ठान या अभिषेक भी नहीं होगा। इस बीच पड़ने वाली नवरात्री में भी आम दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बाहर से आने वाले भक्तजनों की आवास सुविधा पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।

गौरतलब है कि मां पीताम्बरा मंदिर में देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। नवरात्री में बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से यहाँ पहुँचते हैं। लेकिन इस बार श्रद्धालु नवरात्री पर मां पीताम्बरा के दर्शन नहीं कर पाएँगे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri