राजगढ़। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान हुए बवाल में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ कलेक्टर का बचाव किया है। दरअसल राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान जमकर बवाल हुआ था।
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि, “मप्र के राजगढ़ में भाजपा की गुण्डा गर्दी सामने आ गयी। महिला ज़िला कलेक्टर और महिला एसडीएम अधिकारीयों को पीटा गया बाल खींचे गए। महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है।“
बता दे कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान प्रशासन प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मार दिया। तभी किसी प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा की चोटी खींच दी। इसी को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा प्रिया वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
