शाजापुर। इस वर्ष सोयाबीन के भाव में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इससे सोयाबीन की खेती करने वाले किसान काफी खुश है। अतिवृष्टि के चलते आवक कमजोर होने से सोयाबीन के भाव 4600 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुँच गए है। यह पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है। सोयाबीन के अलावा कपास के दामों में भी तेजी देखी जा रही है।
दरअसल अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की खेती को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे सोयाबीन का कमजोर हो गया। ऐसे में बाजार में सोयाबीन की आवक कम हो रही है। अतिवृष्टि का असर मंडी में आवक के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। मंडी में आवक का ग्राफ 33 फीसदी लुढ़क गया। इस कारण सोयाबीन के भाव में तेजी देखी जा रही है। इससे जिन किसानों के पास सोयाबीन है और जिनके खेतों में कपास है, वह बेहतर दाम मिलने से प्रसन्न है।
सोयाबीन के भाव में तेजी से जहाँ एक तरफ किसान खुश है वहीँ दूसरी तरफ इसने घर का बजट जरुर बिगाड़ दिया है। सोयाबीन महंगी होने से खाद्य तेल के दाम में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
