सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को भावनात्मक मुद्दा बताते हुए कहा कि यह मुद्दा राजनीतिक पार्टियों के हाथ से निकल चुका हैं। इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।
दिग्विजय सिंह ने यह बयान सीहोर में दिया। उन्होंने कहा कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी मुद्दा राजनीतिक पार्टियों के हाथ से निकल चुका हैं। यह भावनात्मक मुद्दा है इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। अगर इसको संभालना हैं तो मोदी-शाह जितने लोग धरने पर बैठे है उनसे संवाद करे अन्यथा देश की हालत बिगड़ जाएगी।
