ग्वालियर। नसबंदी के विवादित फैसले के बाद अब ग्वालियर जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश विवादों में आ गया है। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार निलंबित शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों को एक हॉल में बिठाया जा रहा है। कर्मचारियों को जहाँ बैठाया जा रहा है, वहां दिवार पर लिखा है निलंबित कर्मचारियों के बैठने का स्थान।
दरअसल जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त प्राचार्य और बीईओ/बीआरसीसी को कहा है कि आपके विद्यालय में यदि कोई शिक्षक निलंबित होता है और उसकी निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आपका विद्यालय अथवा कार्यालय में रखा जाता है तो निलम्बित कर्मचारियों के बैठने हेतु एक स्थान निर्धारित किया जाए और उस स्थान के ऊपर पेंट से लिखाया जाए “निलंबित कर्मचारियों के बैठने का स्थान”। यदि एक से अधिक कर्मचारी मुख्यालय पर ज्वाइन है तो बैठक व्यवस्था 1, 2, 3 अंकित किया जाए और उसका फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर भेज दिया जाए।
जिला शिक्षा अधिकारी के इस आदेश को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस आदेश को कर्मचारियों का अपमानित करने वाला माना जा रहा है।
