डिंडोरी। डिंडोरी में मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री ओमकार सिंह मरकाम पर गंभीर आरोप लगाए और कार्यक्रम स्थल पर ही धरने पर बैठी गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें धरना स्थल से बाहर किया।
दरअसल डिंडोरी में शबरी माता जयंती पर आयोजित मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे को मंच पर जगह नहीं मिली। इस पर ज्योति प्रकाश धुर्वे भड़क गई और जिले की प्रथम महिला के साथ इस तरह के व्यवहार को उन्होंने महिलाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार छिपाने के लिए यह कर रही है।
इस दौरान मंत्री तरुण भनोट उन्हें मनाने पहुंचे लेकिन ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि वह मंच से अपनी बात कहना चाहती है। लेकिन उन्हें मंच पर बोलने की अनुमति नहीं मिली तो वह नारेबाजी करने लगी। ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम स्थल पर ही धरना शुरू कर दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें धरना स्थल से बाहर किया।
