इंदौर। लॉकडाउन के दौरान लोगों को राशन की कमी ना हो, इसके लिए संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने इंदौर में होम डिलीवरी सिस्टम को मजबूत बनाने की बात कहीं हैं। आकाश त्रिपाठी ने इंदौर के नागरिकों को सभी आवश्यक वस्तुएं घर पर ही उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही है।
दरअसल शुक्रवार को लिए संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने आवश्यक वस्तुओं की होम डिलिवरी सिस्टम की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि होम डिलिवरी माड्यूल में टूथपेस्ट और बिस्किट को प्रस्तावित वस्तुओं की सूची में शामिल करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने सब्ज़ियों को भी इसमें शामिल करने पर विचार करने को कहा है।
बैठक में आयुक्त नगर निगम आशीष सिंह ने जानकारी दी कि पिछले छह दिनों में इस व्यवस्था को आकार और रूप दिया जा चुका है। अब तक लगभग 70 हज़ार डिलीवरी की जा चुकी है। शुरुआत में किराना आपूर्ति करने के लिए 223 स्थानों का चयन किया गया था, जिसे बढ़ाकर 540 कर दिया गया है। आशीष सिंह पुराने बैकलॉग को पूरा करने के लिए शनिवार को कचरा गाड़ियां द्वारा आर्डर नहीं लिया जाएगा।
बैठक में संभागायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कोल्ड स्टोरेज और आस पास के गांवों में सब्ज़ी उत्पादक किसानों से उनकी सब्ज़ियां लेने पर विचार किया जाए। इसका एक व्यवस्थित सिस्टम बनाए जाने के बाद होम डिलिवरी के माध्यम से ही सब्ज़ियां सप्लाई करने की व्यवस्था बनायी जा सकेंगी। बैठक में उन्होने कहा कि आलू प्याज़ की अधिकतम क़ीमत तय कर दी जाए ताकि नागरिकों से कोई अधिक राशि नहीं ले सके।
बैठक में शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ रहे आतंक पर भी बात हुई है। इसमें संभागायुक्त ने अधिकारियों को शहर में कुत्तों के काटने की बढ़ती संख्या का स्थायी समाधान भी सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

