छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर में तीन बाइक और कार की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं व 4 बच्चे शामिल है। हादसे में एक सांप की भी मौत हुई है। सूचना मिलने पर थाना बमीठा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक घटना जखीरा टेक चंद्रनगर के पास दोपहर करीब एक बजे की है। जहां तेज रफ़्तार कार पन्ना की तरफ जा रही थी और तीन बाइक पन्ना की तरफ से छतरपुर की तरफ आ रहीं थीं। इस दौरान रास्ते में कार तीन बाइक को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्ची का सर धड़ से अलग ही हो गया। लाशें सड़क पर बिखरी पड़ी हुई थीं, जिन्हें किसी तरह शवों को उठाकर पीएम के लिए भेजा गया। हादसे में एक सांप भी मारा गया है।
