भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। सोमवार को करीब 3 बजे के करीब रिजल्ट जारी किया गया है। इस साल 12वीं की परीक्षा में 68.81 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। रीवा की रहने वाली खुशी सिंह ने 500 में से 486 अंक लाकर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
बता दे कि 12वीं की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 73.40 रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 64.66 रहा। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 72.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर नतीजे देख सकते हैं।
