नरसिंहपुर। कानून का उल्लंघन करने पर पुलिस ने हाथी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान बाकायदा हाथी का मेडिकल भी कराया गया। हालाँकि हिरासत में लेने के कारण पुलिस को हाथी की खातिरदारी भी करनी पड़ी। उसके लिए भोजन की व्यवस्था करना पड़ी। हाथी को हिरासत में लेने की खबर क्षेत्र में सुखियाँ बनी हुई है।
आपने कानून का उलंघन करने पर अब तक इंसानों को हवालात की हवा खाते देखा होगा, लेकिन नरसिंहपुर के गोटेगांव थाने में परिवहन अवज्ञा ना होने पर महावतओं द्वारा ले जा रहे हाथी को थाना परिसर में पुलिस कस्टडी में रखा। पुलिस कस्टडी में हाथी का मेडिकल कराया और भोजन की व्यवस्था भी की।
