May 19, 2026

महिला कलेक्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पूर्व मंत्री के ख़िलाफ़ लामबंद हुए कर्मचारी

राजगढ़। राजगढ़ जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ काली पट्टी बांधकर हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

वहीँ बद्रीलाल यादव ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैरे कहने का आशय गलत नहीं था। कांग्रेस मेरे बयान को नकारात्मक रूप में पेश कर रही है। मेरे कहने का मतलब यह था कि कलेक्टर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करती है वहीँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त सरंक्षण प्रदान करती है। कांग्रेस भाजपा की विशाल धरना सभा में मौजूद हजारों की संख्या में मौजूद भीड़ को देख बौखला गई है।

गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के विरोध में आयोजित सभा के दौरान पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सभा के दौरान बद्रीलाल यादव ने कहा था कि, “कलेक्टर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गोद में बिठाकर प्रेम से दूध पिलाती है और भाजपा के कार्यकर्ताओं को चांटा मारती है। डंडा मारती है।”

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri