इंदौर। मध्यप्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं विधायक मनोहर ऊंटवाल को एयरलिफ्ट कर गुड़गांव मेदांता हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है। बुधवार को चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें गहन चिकित्सा के लिए गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल भेजा जा रहा है।
विधायक मनोहर ऊंटवाल को 13 जनवरी को ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसके बाद से इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल इलाज चल रहा था। पिछले दिनों मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राकेश सिंह भी मनोहर ऊंटवाल से मिलने के लिए इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे थे।
