April 27, 2026

शिवपुरी में ऑनर किलिंग का मामला- चचेरी बहन और जीजा को डंपर से रौंदा

शिवपुरी। अपने बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज चल रहे परिजनों द्वारा ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चचेरे भाई ने ही अपनी बहन और उसके पति को डंपर से कुचल दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

मामला शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र का है। आरोपी डंपर चालक केरन लोधी की चचेरी बहन रामरती लोधी ने करीब पांच साल पहले अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी विजय लोधी से शादी कर ली थी। इस कारण आरोपी अपनी बहन से नाराज था।

गुरुवार को आरोपी डंपर लेकर जोहरया गत्ता फैक्ट्री के समीप से गुजर रहा था। इस दौरान उसकी नजर बाइक पर सवार अपनी बहन और उसके पति पर पड़ी जो अपने घर देवखो जा रहे थे। ऐसे में आरोपी ने बदला लेने की नीयत से डंपर से बाइक को कुचल डाला। इस घटना में पति पत्नी की मौत हो गई जबकि उनका बच्चा दूर छिटककर जा गिरा। बच्चे को झांसी में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आरोपी केरन मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज रामरती और विजय लोधी के परिजनों ने केरन लोधी के घर में आग लगा दी।

खनियाधाना टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि प्रेम प्रसंग से नाराज होकर डंपर चालक केरन लोधी ने अपनी चचेरी बहन और जीजा को टक्कर मारी। खनियाधाना से 6 किमी दूर स्थित ग्राम देवखो में आक्रोश की खबर के बाद यहां पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

चचेरे भाई के द्वारा डंपर से मौत का शिकार हुई रामरती अपने पति विजय व बेटे के साथ बाजार गई थी। गुरुवार को संतान सप्तमी थी। उसने खुद व्रत रखा था। बेटे की लंबी उम्र के लिए दुआ के लिए बाजार से पूजन सामग्री लेने के लिए गई थी।

बताया जाता है कि पहले रामरती की शादी किसी और गांव में हुई थी. लेकिन बाद में ससुराल में पति से नहीं बनने के चलते वह वापस घर आ गई थी। इसके बाद अपनी मर्जी से ग्राम मजरा मोटा निवासी विजय के साथ रहने लगी थी. जब गांव वालों ने इस पर आपत्ति जताई तो गांव में पंचायत हुई। इसके बाद दोनों की विधिवत कोर्ट मैरिज कराई गई। उसके बाद गांव में हिंदू रीति रिवाज से भी उन्होंने विवाह किया, लेकिन भाई मन ही मन खुन्नस रखता था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri