एक्सपोज़ टुडे, उज्जैन। कानपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को नाटकीय ढंग से उज्जैन पुलिस ने महांकाल मंदिर के बाहर से गिरफ़्तार कर लिया है। एक्सपोज़ टुडे ने सबसे पहले खुलासा किया था कि विकास दुबे एमपी में है। सीएसपी कोतवाली रजनीश कश्यप का कहना है उससे पूछताछ जारी है ।
एक्सपोज़ टुडे ने बताया था कि विकास की पहली लोकेशन मध्य प्रदेश के चंबल भिंड ग्वालियर की भी हो सकती है। कानपुर पुलिस के एडिजीपी ने ग्वालियर आईजी राजा बाबू सिंह को फ़ोन कर कहा है विकास की आख़री लोकेशन ओरईया की थी संभवतः वह चंबल नदी पार कर चंबल या ग्वालियर आ गया हो। आईजी ग्वालियर सिंह का कहना है चंबल आईजी और मेरे द्वारा यूपी पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
