May 17, 2026

कैसे गिरफ्तार हुआ विकास दुबे, महाकाल मंदिर में प्रसाद बांटने वाले ने सुनाई पूरी कहानी

उज्जैन। कानपुर में 8 पुलिसवालों की शूटआउट में हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे आज सुबह ही उज्जैन पहुंचा था और सरेंडर करने के इरादे से महाकाल मंदिर आया था।

महाकाल मंदिर परिसर में प्रसाद बाँटने गोपाल सिंह कुशवाह ने बताया है कि विकास दुबे नीली धारियों वाली टीशर्ट पहने और मास्क लगाकर पहुंचा। उसने मुझे पूछा कि बैग कहा रखूं। उसने मंदिर में दर्शन करने के लिए 250 रुपए की पर्ची कटवाई। बैग रखने के बाद विकास दुबे मंदिर में दर्शन करने के लिए चला गया।

इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड को शक हुआ कि यह शख्स विकास दुबे हो सकता है। इसके बाद विकास दुबे दर्शन करने के बाद बाहर निकला तो सिक्योरिटी गार्ड ने उसे पकड़कर बाहर बिठा लिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

जब पुलिस विकास दुबे को लेकर बाहर निकली तो विकास दुबे जोर चिल्ला रहा था कि मैं ही विकास दुबे हूं। कानपुर वाला। इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे से करीब 2 घंटे तक पूछताछ की। जब पुलिस को कन्फर्म हो गया कि गिरफ्तार किया गया शख्स विकास दुबे ही है, तब जाकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसकी पुष्टि की।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri