सिवनी। सिवनी शहर में भले ही व्यापारी कम आपूर्ती का हवाला देकर सब्जियों को महंगे दाम में बेच रहे हैं। लेकिन जिले के एक गांव का किसान ऐसा भी है को अपने 40 एकड़ खेत में लगी सब्जियों को जरुरतमंदों के बीच नि:शुल्क बाँट रहा हैं। किसान इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल भी रख रहा है।
दरअसल कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन ने सब्जियां शहरों तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में सिवनी के बलारपुर गांव का किसान अनुज लोहान अपने 40 एकड़ खेत में लगी सब्जियों को जरुरतमंदों के बीच नि:शुल्क बाँट रहा हैं। अनुज के 40 एकड़ खेत में से 15 एकड़ में टमाटर, 5 एकड़ में तीखी मिर्ची और 20 एकड़ में ज्वाला मिर्ची लगी है।
इस बार सब्जियों को देख अनुज काफी उत्साहित थे, लेकिन अचानक लगे लॉकडाउन के कारण सब्जियां मंडियों में नहीं पहुंच सकी और ख़राब होने लगी। ऐसे में अनुज ने ग्रामीणों के बीच मुफ्त में सब्जी बांटने का निर्णय लिया। अनुज का कहना है कि लॉकडाउन में वह सरकार के साथ है और लोगों को परेशानी ना हो इसलिए सब्जी बाँट रहे हैं।
