May 17, 2026

भोपाल में सामने आया अजीबों-गरीब मामला, कच्छा छोटा सिलने पर दर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने छोटा कच्छा सिलने पर दर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसने दर्जी को दो मीटर कपड़ा दिया था, लेकिन दर्जी ने उसका कच्छा छोटा सिल दिया। जब शिकायतकर्ता ने दर्जी से कच्छा बड़ा करने के लिए कहा तो दर्जी ने मना कर दिया।

दरअसल मामला भोपाल के हबीबगंज पुलिस थाने का है। जब शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार दुबे एफआईआर दर्ज करवाने के लिए थाने पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। इसमें कोई क्रिमिनल केस नहीं बनता है। ऐसे में पुलिस ने काफी सोच-विचार के बाद युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

इस मामले को लेकर थाना प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने भोपाल के भीम नगर निवासी युवक कृष्ण कुमार दुबे को अपने पास बुलाया और उसे सिविल न्यायालय में जाने की सलाह दी।

बता दे कि कृष्णकांत दुबे ने शिकायत में लिखा है कि, ‘मैं कृष्ण कुमार दुबे भीम नगर भोपाल का निवासी हूँ। मैंने टेलर की दुकान पर 2 मीटर का कपड़ा कच्छा बनवाने के लिए दिया था। टेलर ने मेरा कच्छा छोटा सिल दिया। मैंने उसको कच्छा बड़ा करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसलिए टेलर के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाए।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri