इंदौर। शनिवार सुबह इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में आग लगी गई। अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खास बात यह है कि एक फैक्ट्री में बड़ी संख्या में सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने इन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
दरअसल सुबह करीब 9 बजे सांवेर रोड इलाके में स्थित बैटरी फैक्ट्री में शोर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री की चिमनी पास में स्थित गोदाम पर गिर गई। गोदाम में कागज, गत्ता और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
दूसरी तरफ बैटरी फैक्ट्री में बहुत सारे सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने पर कर्मचारियों ने तुरंत सिलेंडर को बाहर निकाला। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
