August 4, 2026

इंदौर में कोरोना के 23 और मुरैना में 10 नए मामले, प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 161 पर पहुंचा

इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को इंदौर में कोरोना वायरस के 23 नए मामले सामने आए है। इनमें एक ही परिवार का 12 साल का लड़का और साढ़े तीन साल की बच्ची भी शामिल है। इसी के साथ इंदौर में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 112 तक जा पहुंची हैं।

इनके अलावा शुक्रवार को मुरैना में 10, भोपाल में 6, उज्जैन-छिंदवाड़ा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 161 पहुंच गया है। भोपाल में सामने आए छह मरीजों में से चार जमाती, एक पुलिस आरक्षक और 19 वर्षीय एक युवक है। वहीँ मुरैना में सामने आए 10 व्यक्ति एक ही परिवार के रहने वाले है।

बता दे कि भोपाल में कोरोना की पहली पॉजिटिव मरीज गुंजन सक्सेना और उनके पत्रकार पिता के सक्सेना की एम्स से छुट्टी कर दी गई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri