इंदौर। गुरुवार रात को इंदौर में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 14 और 18 साल की लड़की भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इस तरह इंदौर में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस के 15 मामले सामने आए हैं। तीन दिनों से लगातार पांच-पांच नए मामले सामने आने से प्रशासन और भी सतर्क हो गया है।
प्रशासन ने शहर के उन इलाकों को निषेध एरिया घोषित कर दिया, जहां पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रशासन लगातार ऐसे लोगों की जांच कर रहा हैं जो इन 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आए हैं। इस तरह से 69 की स्क्रीनिंग की जा रही है।
इंदौर में गुरुवार को एमआर टीबी अस्पताल में 270 सर्दी-जुकाम पीड़ित मरीजों की जांच की गई। इनमें से 22 मरीजों में कोरोना के संक्रमण की आंशका है। 11 मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया।
