राजगढ़। सोमवार सुबह मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क हादसा एनएच-3 हाईवे सारंगपुर के समीप गोपालपुरा जोड़ पर हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
