बुरहानपुर। दिल्ली में तबलीगी जमात धार्मिक सभा में मध्यप्रदेश के 107 लोग भी शामिल हुए थे। इनमें से पांच लोगों को बुरहानपुर में ट्रेस किया गया है। सभी पांच लोगों को जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही इनके सैंपल लेकर कोरोना की जाँच के लिए एमजीएम कॉलेज इंदौर भेजे गए है।
गौरतलब है कि दिल्ली के निजामुद्दीन तबलीगी जमात मरकज में शामिल हुए प्रदेश के 107 लोगों में से 82 लोगों की पहचान कर ली है और इन्हें बाकी लोगों से अलग कर दिया है। वहीँ अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
मंलगवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दिल्ली में तबलीगी जमात में हिस्सा लेने वाले मध्यप्रदेश के 100 से ज्यादा लोगों की जल्दी से जल्दी तलाश की जाए और उन्हें दूसरे लोगों से अलग किया जाए।
