May 18, 2026

विदिशा में कोरोना ने फिर पसारे पैर

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पैर पसारने लगा है। यहाँ पिछले सात दिनों में कोरोना वायरस का चौथा मरीज सामने आया है। यहां एक ढाबा संचालक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दे कि विदिशा में अब तक कोरोना के 17 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 13 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

दरअसल सागर हाईवे पर मणिपुर गांव में 50 वर्षीय ढाबा संचालक में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमित व्यक्ति नांदौर गांव का निवासी है। मामला सामने आने के बाद नांदौर गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

विदिशा सीएमएचओ डॉक्टर केएस अहिरवार के अनुसार यह ढाबा संचालक है, जिसने 3 दिन पहले ही अपना ढाबा खोला था और इसके बाद इसका सैंपलिंग लिया गया जिसमें इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके परिवार में पत्नी बच्चे बेटे भी हैं जिन्हें होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।

बता दे कि इससे पहले विदिशा में 13 मामले सामने आए थे, जो ठीक होकर अपने घर जा चुके थे। लेकिन अब बीते एक सप्ताह में कोरोना के चार नए मामले सामने आ चुके हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri