May 20, 2026

गैंगरेप की शिकार नाबालिग ने किया आत्मदाह, अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच कर रही संघर्ष

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में गैंगरेप का शिकार नाबालिग छात्रा ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस हादसे में नाबालिग 95 प्रतिशत तक जल चुकी है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। नाबालिग को बैतूल जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद देर रात गंभीर अवस्था में नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच की बात कह रही है।

घटना बैतूल जिले एक कोतवाली थाना क्षेत्र के देवगांव के चौकी गांव की है। यहाँ रहने वाली नाबालिक छात्रा ने उसके साथ दुष्कर्म करने वालों की धमकियों से तंग आकर यह खोफनाक कदम उठाया है। पीड़िता ने अपने बयान में तीन लड़कों संदीप, नितेश और अजय पर अपनी जिन्दगी ख़राब करने और यह कदम उठाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया। उसने एक कागज की पर्ची पर संदीप का मोबाइल नम्बर भी लिखा।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ महीने पहले बैतूल में केटरिंग का काम करने के दौरान तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी उसे लगातार तंग कर रहे थे। उस पर दुष्कर्म की शिकायत न करने के लिए दबाव तो बना रहे थे। साथ ही युवक उसकी अस्मत लूटने के लिए रोज उससे छेड़छाड़ और बदनाम करने की धमकी दे रहे थे। इसी से तंग आकर आज उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली।

नाबालिग की माँ का कहना है कि उसकी बेटी 8वीं कक्षा में पढ़ती है। वो बैतूल सदर में मेरी बहन के साथ केटिंग का काम करने के लिए आई थी, तभी से शायद वह लड़को को जानती होगी। घटना के बाद उसने मुझसे कहा कि संदीप, नितेश और अजय ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने ये भी कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता है तो इन तीनों को सजा जरूर दिलवाना।

वहीँ इस सनसनीखेज घटना की जानकारी लगते ही नाबालिग को देखने पहुंचे एसपी का कहना है कि उसने बताया कि कुछ लोगो ने उसके साथ ज्यादती की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की की हालत गंभीर है इसलिए उसे नागपुर रेफर किया गया है। हमारी टीम कार्यवाही के लिए गई हुई है। पीड़िता ने कागज में कुछ लोगों के नाम लिखे हैं जिनका खुलासा किया जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri