May 21, 2026

जनसुनवाई में युवती ने मचाया हंगामा, कुर्सी छोड़ भागी कलेक्टर

शिवपुरी। आवेदन करने के बाद भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला तो नाराज युवती का गुस्सा जनसुनवाई में फूट पड़ा। युवती ने कलेक्टर के सामने ही चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। तत्काल समस्या का कोई हल न होते देख कलेक्टर वहां से उठकर अपने चेम्बर में चली गई। वहीँ युवती को महिला पुलिस ने सभागार से बाहर कर दिया।

दरअसल मंगलवार को शिवपुरी सभागार में जनसुनवाई के दौरान उस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई जब रचना ओझा नाम की एक लड़की विवाह में मिलने वाली धनराशि को लेकर कलेक्टर के सामने ही चिल्लाने लगी। राशी के लिए युवती पहले आवेदन लगा चुकी है लेकिन कलेक्टर ने जब नया आवेदन देने के लिए कहा तो युवती अपना आपा खो बैठी। आखिर में कलेक्टर तत्काल समस्या का कोई हल होते न देख कुर्सी से उठकर चेम्बर में चली गईं। वहीँ महिला पुलिस ने युवती को सभागार से बाहर कर दिया। इस दौरान युवती चीख-चीख कर अपनी व्यथा कथा सुनाती रही।

युवती का कहना है कि नोटिस के जरिए मुझे बताया गया है कि तुम्हारे पिता 60 साल के हो गए हैं इसलिए कोई सहायता नहीं मिलेगी। क्या पिता 60 साल के हो जाएंगे तो लड़की शादी नहीं करेंगे। पांच साल पहले मेरी बड़ी बहन की शादी हुई थी, लेकिन उसे आज तक राशि नहीं मिली।

युवती के पिता का कहना है कि 19 जनवरी को मेरी बेटी की शादी होने वाली थी। तब यह कहकर शादी रुकवा दी कि सरकारी सम्मेलन में शादी करना, उसमें 51 हज़ार रुपये मिलेंगे। अब नोटिस भेजकर कह रहे हैं कि आपकी उम्र 60 साल हो गई है, इसलिए राशि नहीं मिलेगी।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri