उज्जैन। आय से अधिक मामले को लेकर उज्जैन लोकायुक्त ने सहकारिता निरीक्षक निर्मल राय के सेठी नगर स्थित घर और दुकान पर छापा मारा है। उज्जैन लोकायुक्त को सहकारिता निरीक्षक के पास से करीब 12 लाख केश, कई प्लाट, ज्वेलरी, बैंको में 2 लॉकर, लक्सरी कार सहित अन्य सम्पत्ति बरामद हुई है। फ़िलहाल उज्जैन लोकायुक्त सहकारिता निरीक्षक की सम्पत्ति की जाँच कर रही है।
