May 21, 2026

दिव्याँग चित्रकार की प्रतिभा देख प्रभावित हुए महानायक अमिताभ बच्चन, मुंबई बुलाया, पेंटिंग खरीदी

खरगोन। जन्म से दिव्यांग आयुष ने अपनी चित्रकारी और प्रतिभा के बल पर ऐसी उड़ान भरी की खुद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उसके कायल हो गए। अमिताभ बच्चन ने आयुष को ना सिर्फ मुंबई बुलाया बल्कि उनसे 10 पेंटिंग भी खरीदी। आयुष के द्वारा बनाई यह पेंटिंग अब अमिताभ बच्चन के ऑफिस की शोभा बढ़ाएगी।

अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं है। खरगोन जिले के बड़वाह के सुराणा नगर में रहने वाले आयुष कुंडल ने इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया। आयुष बचपन से ही दिव्यांग है साथ ही सेरेब्रल पाल्सी नामक बीमारी से ग्रसित है। इस कारण आयुष जन्म से ही ना तो ठीक से बैठ सकते हैं, ना चल सकते हैं और ना ही बोल सकते हैं।

इतने शारीरिक कष्ट झेलने के बाद भी आयुष ने कभी इसे अपनी कमजोरी नही माना। आयुष ने अपने पैरों से चित्रकारी बनाने की शुरुआत की। आज आयुष अपने पैरों से एक मंझे हुए चित्रकार की तरह दिल को छू लेने वाली एक से बढ़कर एक पेटिंग बनाते है। आयुष ने अमिताभ बच्चन की भी पेंटिंग बनाई थी जिसे उनके परिजनों ने अमिताभ के ट्विटर पेज पर शेयर किया था। अमिताभ बच्चन को भी आयुष की पेंटिंग काफी पसंद आई और उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर आयुष की पेंटिंग शेयर की।

इसके बाद अमिताभ बच्चन ने आयुष कुंडल को परिवार सहित मुंबई अपने ऑफिस बुलाया और उनसे मुलाकात की। इस दौरान आयुष के पिता पीयूष कुंडल, मां सरोज कुंडल, मामा संजय शर्मा सहित समाजसेवी जितेंद्र सुराणा भी मौजूद थे। अमिताभ बच्चन के मुलाकात के दौरान आयुष ने स्वयं अपने हाथों से अमिताभ बच्चन को 10 पेटिंग भेंट की। इन पेंटिंग को देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। अमिताभ ने कहा कि वे इन सभी पेंटिंग को अपने ऑफिस में लगाएंगे।

आयुष के परिजनों का कहना है कि आयुष अमिताभ बच्चन का प्रशंसक है और वह अमिताभ बच्चन से मिलने के बाद बेहद खुश है। वही मुंबई से लौटने के बाद मूक बघिर संस्था द्वारा आयुष का जोरदार स्वागत भी किया गया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri