देवास। देवास जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नाले उफान पर हैं। साथ ही तालाबों का जलस्तर भी बढ़ गया है। खातेगांव में नेमावर नदी पर बने पुल खतरे के निशान से 1 इंच कम रह गया है। साथ ही निचली बस्तियों में भी पानी का भराव होने लगा है।
जिले में पिछले 24 घंटों से हो रही लगातार बारिश से अब खेतो में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच भारी बारिश के चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 07272226000 जारी किया है, जिस पर जिले भर के लोग बाढ़ से संबंधित जानकारी दे सकते हैं।
