खजुराहो। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा तिरंगा झंडा फहराया गया। यह झंडा 30 बाई 20 वर्ग फीट करीब 100 फीट ऊँचा है।
600 स्क्वायर फीट के तिरंगे झंडे को लोगों में देशभक्ति की भावना प्रेरित करने के लिए फहराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय कार्यपालन निदेशक उत्तर क्षेत्र एमएनएन राव की विशेष उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजनगर आईएएस स्वप्निल बानखेडे, मध्य प्रदेश टूरिज्म के रीजनल मैनेजर एमके समाधिया, एरोड्रम ऑफिसर प्रदीप्तु कुमार बेज उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र गीत गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
