शाजापुर। बुधवार रात करीब 9:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जिन्दा जलने से मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह दर्दनाक हादसा शाजापुर बायपास AB रोड़ पर हुआ है।
दरअसल शाजापुर बायपास AB रोड़ पर की इंदौर की तरफ से आ रहे अंगूर से भरे ट्रक और एक पिकअप वाहन की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में पांच लोग जिंदा जल गए जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। वहीँ दोनों वाहन भी जलकर खाक हो गए।
