May 17, 2026

स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई कर 68 प्रतिशत लाने वाली भारती के परिवार को इंदौर नगर निगम देगा फ्लैट

इंदौर। स्ट्रीट लाइट में पढ़ाई कर 10वीं की परीक्षा में 68 प्रतिशत प्राप्त करने वाली भारती खांडेकर और उसके परिवार के लिए सुखद खबर है। बुधवार को इंदौर नगर निगम ने भारती खांडेकर के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट देने का निर्णय लिया है।

बता दे कि बुधवार को निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर निगम इंजीनियर महेश शर्मा ने भारती खांडेकर के परिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया भारती के परिवार को भूरी टेकरी पर बने फ्लैटों में से एक फ्लैट दिया जाएगा। फ्लैट के लिए राशी जनभागीदारी से जुटाई जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य बृजेश चौहान ने भी इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को पत्र लिखकर भारती के परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए कहा था। इसके अलावा इंदौर जिले के शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मकवानी को भारती की मुफ्त में पढ़ाई के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

बता दे भारती और उनका परिवार इंदौर के शिवाजी मार्केट के फुटपाथ पर रहता है। भारती अहिल्याश्रम स्कूल में पढ़ती हैं। उसके पिता दशरथ मजदूरी करते हैं और मां एक स्कूल में साफ-सफाई काम करती है। माता-पिता के काम पर जाने के बाद भारती अपने दोनों छोटे भाइयों की देखभाल करती थी। साथ ही पढ़ाई भी करती थी।

भारती बताती है कि उसका परिवार एक झोपड़ी में रहता था, लेकिन उसे नगर निगम ने तोड़ दिया। फुटपाथ पर भी रहना आसान नहीं है। कभी पुलिसवाले, तो कभी नगर निगमवाले हटाने को आ जाते हैं। भारती कहती है  कि वो पढ़-लिखकर अफसर बनना चाहती है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri