May 19, 2026

नर कंकाल के जरिए पुलिस दे रही घरों में रहने का संदेश

इंदौर। आम जनता में कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता लाने के लिए इंदौर की विजय नगर पुलिस ने अनोखी मुहीम शुरू की है। पुलिस दो लोगों को नर कंकाल का रूप देकर लोगों को समझा रही है कि घरों से बाहर नहीं निकले। बाहर निकलने पर संक्रमण आपको पकड़ लेगा और आपका स्वास्थ्य खराब होगा, परिवार का स्वास्थ्य खराब होगा, पड़ोसी का स्वास्थ्य खराब होगा, समाज का स्वास्थ्य खराब होगा इसलिए घरों में रहे घरों से बाहर ना निकले।

दरअसल शहर के विजय नगर चौराहे पर गुरुवार को पुलिस के साथ दो लोग नर कंकाल के रूप में नजर आए। उनकी पीठ पर बैनर लगा था कि, “मैं कोरोना हूँ और घर से बाहर निकलोगे तो पकड़ लूँगा।” पुलिस चौराहे से गुजरने वाली गाड़ियों को रोकती और घर से बाहर निकलने का कारण पूछती। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें समझाइश दी जाती।

इस मुहीम को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि जिस तरह से कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। उसके बाद सतर्कता बहुत जरुरी है। लोगों को चाहिए कि वह घर में ही रहे। नर कंकाल के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंस नहीं रखने और लोगों के सम्पर्क में आने से वाला बीमार हो सकते हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri