May 18, 2026

भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर कंगना रनौत के समर्थन में उतरे आईपीएस अमित सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित सिंह भाई-भतीजावाद के मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने फेसबुक के जरिए कंगना रनौत का समर्थन करते हुए कहा है कि नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजावाद हर दौर में योग्यतावाद का दुश्मन रहा है। कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं रहा है।

अमित सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि, ‘Nepotism (भाई भतीजावाद) हर दौर में योग्यतावाद का दुश्मन रहा है और कोई भी क्षेत्र इससे अछूता नहीं रहा है। इसने बहुत सी योग्यताओं को असमय ही निगल लिया है। यह हमारा दायित्व बनता है कि हम योग्यतावाद का लोकतांत्रिक समर्थन करें।‘

गौरतलब है कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में खुदकुशी कर ली थी। उनकी खुदकुशी के बाद फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने बॉलीवुड में चल रहे भाई-भतीजावाद पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड में कई लोगों ने मिलकर उनके खिलाफ गैंग बनाया हुआ था। ये बात वो बखूबी जानती हैं और ये बात सभी लोगों ने देखा भी था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri