May 19, 2026

भोपाल में कोरोना पॉजिटिव पाई लड़की के पत्रकार पिता भी निकले पॉजिटिव, कमलनाथ की पत्रकार वार्ता में थे शामिल

भोपाल। भोपाल में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए पत्रकार केके सक्सेना तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ की उस प्रेस कांफ्रेस में भी शामिल थे, जिनमे उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। ऐसे में कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेस में शामिल सभी पत्रकार क्वारंटीन होंगे।

गौरतलब है कि पत्रकार केके सक्सेना की बेटी पिछले दिनों लंदन से वापस लौटी हैं। उनकी बेटी में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। वहीँ अब लड़की के पिता व पत्रकार केके सक्सेना भी कोरोना पॉजिटिव निकले है। इन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई है। इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से तत्काल होम क्वॉरेंटाइन होने की अपील भी की गई है। साथ ही तत्काल अपने सैंपल कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बता दे कि मध्यप्रदेश में अब तक 15 कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। बुधवार को ही इंदौर में कोरोना वायरस के चार जबकि उज्जैन में एक मरीज सामने आया हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri