रीवा। कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए रीवा जिले के गुढ़ से विधायक नागेंद्र सिंह और इंदौर से चार विधायक मालिनी गौड़ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन जमा कराने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से लड़ने में सहयोग करने की अपील की हैं।
विधायक नागेंद्र सिंह ने आम जनता से अपील की हैं कि प्रधानमंत्री की बातों का पालन करे, जिससे भारत कोरोना वायरस पर जीत हासिल करेगा। साथ ही कोरोना वायरस से लड़ रहे अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कोरोना महामारी से निबटने और जरूरतमंदों की सहयता के लिए आर्थिक मदद की अपील की है।
गौरतलब है कि पंधाना विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, भोपाल के हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कोरोना से लड़ने के लिए एक माह का वेतन देने का ऐलान किया है।

