भोपाल। शुक्रवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। इस दौरान कमलनाथ ने राज्यपाल को बताया कि सरकार विधानसभा अध्यक्ष के बताए समय पर फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं। इस दौरान कमलनाथ ने भाजपा पर हार्स ट्रेडिंग और कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाने का आरोप लगाया और राज्यपाल को तीन पेज का पत्र भी सौंपा हैं।
दरअसल शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे। कमलनाथ ने राज्यपाल को मध्यप्रदेश के ताजा सियासी घटनाक्रम से अवगत कराया। कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों को बैंगलोर शिफ्ट करने और बैंगलोर में कांग्रेस के दो मंत्रियों के बदसलूकी के मुद्दे को भी राज्यपाल के समक्ष उठाया। इस दौरान कमलनाथ ने राज्यपाल को बताया कि भाजपा ने हार्स ट्रेडिंग कर कांग्रेस के विधायकों को बैंगलोर शिफ्ट किया है।
