भोपाल। मुख्यमंत्री कमलनाथ और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान तीन फरवरी को राजधानी भोपाल में प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों आईफा अवार्ड के आयोजन की औपचारिक घोषणा करेंगे। आईफा अवार्ड मार्च में होगा। पिछले साल आईफा अवार्ड का आयोजन मुंबई में किया गया था। इस वर्ष आईफा अवार्ड के आयोजन की मेजबानी मध्य प्रदेश को दी गई है।
बता दे कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आईफा अवार्ड के आयोजन की मेजबानी मध्य प्रदेश को मिले, इसके लिए काफी प्रयास किए थे। जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा साल 2000 से आईफा अवार्ड का आयोजन विश्व के प्रमुख शहरों में होता आ रहा है। साल 2000 में पहला आयोजन लंदन में हुआ था। आईफा अवार्ड का आयोजन मध्य प्रदेश में होने से प्रदेश का नाम पूरे विश्व में होगा। इसका प्रसारण 90 देशों में किया जाएगा।
