May 21, 2026

वन मंत्री की तरफ से कान्हा नेशनल पार्क में किया धोनी का स्वागत

बालाघाट। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर कान्हा नेशनल पार्क में अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियाँ बिता रहे हैं। प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार की ओर से कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति ने महेन्द्र सिंह धोनी का गुलदस्ते से स्वागत किया। कृष्णमूर्ति ने धोनी को कान्हा टाइगर रिजर्व पर कॉफी टेबल बुक, कैप और पठनीय सामग्री भी भेंट की।

महेंद्र सिंह धोनी ने इसके लिए वन मंत्री उमंग सिंघार का धन्यवाद दिया। साथ ही धोनी ने टाइगर रिजर्व के प्रबंधन की प्रशंसा की। धोनी ने कहा कि उन्होंने पहली बार जंगल में प्रत्यक्ष रूप से बाघ और बाघ शावक देखा है। उनका अनुभव काफी रोमांचकारी रहा। उन्होंने और उनके परिवार ने कान्हा नेशनल पार्क में अपने काफी एन्जॉय किया। कान्हा टाइगर रिजर्व बहुत खूबसूरत है वह दोबारा भी आना चाहेंगे।

इससे पहले धोनी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ कान्हा नेशनल पार्क में प्रवेश किया। जंगल सफारी के दौरान उन्होंने मुक्की जोन के खापा बिसनपुरा मैदान, बड़ा तालाब का भ्रमण किया। तालाब के किनारे धोनी को बाघ और बाघिन और एक शावक दिखाई दिया। दोपहर को जब धोनी की जिप्सी पार्क से बाहर आई तो वहां बड़ी संख्या में प्रशंसक उनका इंतजार कर रहे थे।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri