May 21, 2026

कानून मंत्री ने भोपाल हादसे पर जताया दुख, घायलों का इलाज कराने के निर्देश

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर हुए ओवरब्रिज हादसे पर प्रदेश के कानून मंत्री पीसी शर्मा ने दुःख जाहिर किया है। पीसी शर्मा ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए है। साथ ही घटना की प्रशासनिक जांच कराने की बात भी कही है।

इसके अलावा पीसी शर्मा ने केंद्रीय रेल मंत्री और रेल विभाग को पत्र लिखने की बात भी कही है। पत्र के जरिए मांग की जाएगी कि जितने भी रेलवे के ब्रिज और फ्लाईओवर है उनकी जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और प्लेटफार्म नंबर 3 को जोड़ने वाले ओवरब्रिज की सीढ़ियां अचानक गिर गई। सीढ़ियों का मलबा नीचे बैठे लोगों पर जा गिरा। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri