शिवपुरी। शिवपुरी में एक तेंदुआ खेत पर बने कुएँ में गिर गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को बाहर निकाला।
मामला शिवपुरी जिले के पोहरी रेंज में आने वाले ग्राम सिकंदपुरा का हैं। यहाँ वन क्षेत्र के पास खेत पर बने कुएँ में तेंदुआ गिर गया था। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाँच घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर तेंदुए को बाहर निकाला। वन क्षेत्र होने के कारण तेंदुआ कुएं में से बाहर निकलते ही जंगल की ओर भाग गया।
