May 18, 2026

देपालपुर पहुंचा टिड्डियों का दल, सतर्क हुए किसान

इंदौर। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के किसानों की परेशानी का सबब बन चुका टिड्डियों का दल अब इंदौर के देपालपुर तक पहुँच गया है। किसान अपनी फसल को बचाने के लिए टिड्डियों को भगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ इंदौर का जिला प्रशासन अब तक बेखबर है।

दरअसल टिड्डियों का दल रतलाम, मंदसौर, बड़नगर होते हुए देपालपुर तहसील के गांवों में प्रवेश कर गया है। देपालपुर के सांतेर, भिडोता, काछी बड़ोदा आदि गांवों में होते हुए टिड्डियों का दल फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ रहा है। टिड्डी दल हवा की दिशा में तकीपुरा गांव होते हुए बेटमा की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है।

किसान भी टिड्डियों के दल को लेकर सतर्क हो गए है। किसान पटाखे, थाली, ताली आदि से शोर से टिड्डियों को भगाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीँ दूसरी ओर इंदौर का जिला प्रशासन अब तक बेखबर है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri