भोपाल। भोपाल में प्रशिक्षु महिला डीएसपी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि मनचला पिछले छह महीने से महिला डीएसपी को परेशान कर रहा था। पुलिस ने महिला डीएसपी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रशिक्षु महिला डीएसपी भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में एक पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रही है। आरोपी जुलाई 2019 से उसको परेशान कर रहा है। महिला डीएसपी ने आरोपी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पिछले दिनों आरोपी ने महिला डीएसपी का मोबाइल नंबर पता करके अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए।
आख़िरकार परेशान होकर महिला डीएसपी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी रीवा का रहने वाला है।
