May 21, 2026

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आईफा अवार्ड को लेकर फिर साधा कमलनाथ सरकार पर निशाना

शिवपुरी। भाजपा के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से आईफा अवार्ड को लेकर कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार आईफा अवार्ड में बॉलीवुड के हीरो और हीरोइन को नचवाने के लिए 700 करोड़ रुपए खर्च कर रही हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने यह बात शिवपुरी जिले के कोलारस में एक दिवसीय दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो हर साल हम गेंहू की खरीदी पर बोनस की घोषणा करते थे और समय पर बोनस मिलता था। कमलनाथ सरकार में पिछले साल का बोनस अब तक नहीं मिला।

कमलनाथ सरकार आईफा अवार्ड में हीरो और हीरोइन को नचवाने के लिए 700 करोड़ रुपए खर्च कर रही हैं। कमलनाथ नया हेलीकॉप्टर खरीद रहे है। इंदौर में आईटी अवार्ड कराने पर करोड़ो खर्च कर दिए। लेकिन जब किसानों का कर्ज माफ़ करने की बारी आती है तो कहते है खजाना खाली है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri