May 18, 2026

लॉकडाउन में लिए सात फेरे, वीडियो कॉल के जरिए रिश्तेदारों ने दिए आशीर्वाद

बुरहानपुर। लॉकडाउन की बंदिशों के बीच बुरहानपुर में जिला प्रशासन की अनुमति से विवाह संपन्न हुआ। विवाह में रीति-रिवाजों के साथ-साथ लॉकडाउन के नियमों का भी ख़ास ध्यान रखा गया। शादी में शामिल सभी लोगों ने मास्क लगा रखे थे। शादी में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हुए, बाकि रिश्तेदारों ने वीडियो कॉल के जरिए वर वधू को आशीर्वाद दिया।

दरअसल लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में पूर्व निर्धारित विवाह स्थगित किए जा चुके हैं। वहीँ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए शादी के बंधन में बंध रहे हैं। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब शहर के उपनगर लालबाग में रहने वाले जगन्नाथ सूर्यवंशी की बेटी का विवाह जबलपुर में रहने वाले एक युवक से हुआ।

दूल्हा जबलपुर से चंद लोगों के साथ बारात लेकर बुरहानपुर पहुंचा। विवाह में दुल्हन पक्ष की ओर से भी चंद लोग ही शामिल हुए। इस दौरान लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए विवाह संपन्न कराया गया। वर-वधू ने वीडियो कॉल करके रिश्तेदारों से आशीर्वाद लिया। वहीँ रिश्तेदारों ने भी वीडियो कॉल के जरिए वर वधू को आशीर्वाद दिया।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri